फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार का 10 तोले सोना लेकर नौकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।हलवाई हट्टा स्थित सुनार की दुकान से नौकर 100 ग्राम सोना चोरी कर भाग गया। सुनार ने बताया कि उसने 24 घंटे पहले ही उसे काम पर रखा था। विश्वास कर उसने दुकान की चाबी दी, जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताले खुले हुए थे। उसने अंदर जाकर देखा तो जेवर चोरी मिले। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो कारीगर चोरी करता मिला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कोलकाता के जिला हुगली निवासी पिंटू माझी ने बताया कि हाल पानीपत के सुभाष बाजार स्थित हलवाई हट्टा पर रहता है। उसकी वहीं सुनार की दुकान है। उसने दुकान पर काम करने के लिए 24 जनवरी को कोलकाता निवासी पल्लव दास को रखा था। वह 25 जनवरी को दुकान पर पहुंचा तो वहां ताले खुले हुए थे। उसने अंदर जाकर सामान चेक किया तो 100 ग्राम सोना चोरी मिला। सीसीटीवी फुटेज में पल्लव दास ही चोर निकला। आरोपी ने सुबह साढ़े छह बजे चोरी की वारदात को अंजाम दी। पिंटू ने बताया कि उसने कारीगर को फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ मिला।
कारीगर की जरूरत थी, इसलिए नहीं किया सत्यापन
पिंटू ने बताया कि उसे कारीगर की सख्त जरूरत थी, इसी लिए उसने एक दुकानदार को नौकर मुहैया कराने की बात कही थी। 24 जनवरी को दुकानदार ने उसके पास एक नौकर को भेजा और कहा कि काम पर लगाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल कर लेना, लेकिन उसे ज्यादा जरूरत होने की वजह से उसे बिना कुछ पूछे बगैर ही काम पर रख लिया, उसका सिर्फ मोबाइल नंबर लिया था, जो कि अब बंद आ रहा है।
विज्ञापन

विश्वास जीता तभी दी थी दुकान की चाबी
पिंटू ने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक पल्लवदास ने खूब मेहनत की, जिस वजह उसे विश्वास हो गया और इसी विश्वास के चलते साफ-सफाई करने के लिए दुकान की चाबी पल्लवदास को दे दी। आरोपी विश्वासघात करते हुए दुकान की सफाई करने की बजाए गहनों पर हाथ साफ कर ले गया।
विज्ञापन

दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें