फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की गुणवता की जांच नहीं करवाई, गुरुग्राम जाने हैं सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में एनएचएआई द्वारा निर्मित ऑक्सीजन प्लांट तैयार है। एक माह पहले एनएचएआई ने इस प्लांट को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया था, लेकिन अब एलएनटी कंपनी की लापरवाही से ऑक्सीजन गुणवत्ता की जांच का काम रुका हुआ है। एलएनटी को प्लांट से ऑक्सीजन के सैंपल लेकर जांच करानी है। सैंपल पास होने पर ही इसको सेवा में लाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बार बार कहने पर भी एलएनटी अधिकारी सैंपल लेने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों को धक्का लग रहा है। स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीजन की गुणवत्ता की जांच कर जल्द से जल्द प्लांट की ट्रायल चाहता है। इसके लिए कई बार डॉक्टरों की मीटिंग भी हो चुकी है। अस्पताल में एडवांस में ऑक्सीजन के सिलिंडर का स्टॉक रखा गया है।
ऐसे बनती है हवा से ऑक्सीजन-
वातावरण से हवा को कंप्रेस किया जाता है। फिल्टर की मदद से इसे शुद्ध कर ठंडा किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में हवा में मौजूद ऑक्सीजन लिक्विड में तब्दील हो जाती है। इसे स्टोर किया जाता है, यही मेडिकल ऑक्सीजन है। कुछ प्लांट लिक्विड में तो कुछ गैस के रूप में ऑक्सीजन तैयार करते हैं ।
विज्ञापन

हवा में 21 फीसद ऑक्सीजन
ऑक्सीजन हवा और पानी दोनों में मौजूद होती है। हवा में 21 फीसद ऑक्सीजन, 78 फीसद नाइट्रोजन और एक फीसद अन्य गैसें जैसे हाइड्रोजन, नियोन, जीनोन, हीलियम और कार्बन डाइआक्साइड होती हैं। एक वयस्क को 550 लीटर ऑक्सीजन चाहिए।
एलएनटी से कर रहे संपर्क, उनकी ओर से हो रही देरी
ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन के सैंपल लेकर उसकी जांच कराने के लिए कई बार एलएनटी को कह चुके हैं। वो बार बार इसको टाल रहे हैं। विभाग का प्रयास कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर है। ऑक्सीजन प्लांट की ट्रायल भी होगी। -डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें