फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में प्रतिभागियों ने दिखाया रंगों का संयोजन

विज्ञापन
:ानीपत। प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पानीपत, करनाल, कैथल, जींद व सोनीपत के लगभग 600 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कल्पनाओं के रंग जब चित्रों में भरे तो मौजूद अतिथि भी चकित रह गए। कई बच्चों के चित्रों की खूबसूरती देखने लायक थी। यह बात और है कि प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने व ऊर्जा संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। स्कूल प्रधानाचार्या अंजू गुप्ता व समन्वयक प्रदीप मलिक के दिशा-निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अंजू गुप्ता ने कहा कि पोस्टर मेकिंग/चित्रकला प्रतियोगिता रचनात्मक, कल्पनात्मक शक्तियां जागृत होती हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोरोना को देखते हुए प्रतियोगिता स्थल पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एलईडी बल्ब एवं आजादी के अमृत महोत्सव प्रतीक चिह्न वाले स्मृति चिह्न भी दिए गए।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता में ग्रुप-ए (कक्षा पांच, छह एवं सात) एवं ग्रुप-बी (आठवीं, नौवीं एवं दसवीं) के लिए प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30,000 एवं तृतीय पुरस्कार 20,000 व सांत्वना पुरस्कार 7500 रुपये विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में अतिथि रमेश कुमार जिला शिक्षा अधिकारी, बीबीएमबी भकिया पूर्वाग्रह प्रबंधन से सुभाष धीमान, ऊर्जा संरक्षण समन्यक प्रदीप मलिक, एक्सईएन सतीश पहल, बीबीएमबी एसई आमोद जिंदल, जेई जसमेर कुमार, प्रयाग के वाइस चेयरमैन कार्तिक शर्मा और प्रधानाचार्या अंजू गुप्ता उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें