फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका रोहिणी को मिला राष्ट्र सेवा पुरस्कार

विज्ञापन
बापौली। अध्यापिका रोहिणी को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को सेफ्टी फर्स्ट एसोसिएशन ने टेरी संस्थान कुरुक्षेत्र में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुष्यंत चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए 75 शिक्षाविदों, सामाजिक संस्थाओं को रक्तदान और पौधरोपण समेत कोरोना काल में उनके द्वारा दी की गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इसमें जिले से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली की अध्यापिका रोहिणी को राष्ट्र सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोहिणी ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा विद्यार्थियों मे आत्म विश्वास का भाव भरने के लिए समय-समय पर अनेक साहसिक एवं रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नेशनल एडवेंचर क्लब के सहयोग से 29 सितंबर से 10 अक्तूबर 2021 तक एक पर्वतारोहण अभियान का आयोजन किया गया था। इसमें राजकीय विद्यालयों के 75 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के प्रतिभागी दल समेत 22 दिव्यांग विद्यार्थी भी शामिल रहे। इसे मुख्य्मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास चंडीगढ़ से 30 सितंबर को झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें