फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चिकन के पूरे रुपये न देने की रंजिश में की थी छुरी से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फ्लोरा चौक पर चिकन कॉर्नर शॉप पर श्रमिक की हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी को सेक्टर-29 पुलिस ने बुधवार को फ्लोरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मुर्गे काटने वाली छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने बुधवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि जावेद निवासी शाहपुर उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार संदीप कॉलोनी फ्लोरा चौक ने शिकायत दी थी कि उसका साला तनवीर 22 साल से पानीपत में फ्लोरा चौक पर रमेश कॉलोनी में रहता है। तनवीर सेक्टर 29 की एक फैक्टरी में पांच-छह साल से क्लीपिंग का काम करता था। पड़ोसी नाबालिग की फ्लोरा चौक पर मुर्गे की दुकान है। चिकन लेते समय पैसे के लेनदेन में तनवीर की नाबालिग चिकन कॉर्नर संचालक से कहासुनी हो गई। 28 मई की शाम तनवीर चिकन लेने दुकान पर गया तो चिकन कॉर्नर संचालक ने इसी रंजिश में तनवीर पर मुर्गे काटने वाले चाकू से छह वार किए। सिवाह निवासी नरेंद्र, तनवीर को सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां से डॉक्टर ने पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। तनवीर की टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

नाबालिग आरोपी को सेक्टर 29 में फ्लोरा चौक से गिरफ्तार किया गया तो उसने वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि 28 मई को उसकी दुकान पर तनवीर मीट लेने के लिए आया, उसने तनवीर से पूरे पैसे मांगे तो वह पैसे न देकर गालीगलौज करने लगा। उसने मुर्गे काटने वाली छुरी से तनवीर पर वार किये और छुरी सहित मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें