फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लावारिस लेन सेट का मामला दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को लावारिस मिले पांच हजार लेन सेट का मामला जांच कमेटी के नाम पर दबा दिया। अधिकारी दिनभर कमेटी गठित करने की बात कहते रहे और शाम होते-होते कमेटी गठित न कर पाने की कहकर पल्ला झाड़ गए।
विज्ञापन

बुधवार को गुरु नानक जयंती पर अस्पताल में अवकाश रहेगा। अब पूरा मामला वीरवार तक खिंच गया है। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को एक्स-रे ब्लॉक के दूसरे गेट पर लावारिस पांच हजार लेन सेट मिले थे। जहां पर ये लेन सेट मिले, वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इससे पता लगा सकें कि ये वहां पर कैसे पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कमेटी गठित कर मामले की जांच का दावा किया गया था लेकिन मंगलवार को पूरे दिन कमेटी गठित करने के नाम पर गुमराह किया गया और शाम तक कोई कमेटी गठित नहीं की गई।
विभाग मामले को दबाने में लगा है। मंगलवार शाम तक कोई जांच नहीं की गई। सीएमओ डॉ. विजय मलिक और एमएस डॉ. श्यामलाल का कहना है कि अस्पताल में लैब और स्टोर का रिकॉर्ड जांच की गई है। अस्पताल का पूरा रिकॉर्ड सही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें