पानीपत। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नील गाय का बच्चा घायल हो गया। मंगलवार को सेक्टर-25 में सुबह एक खाली प्लाट में घायल बच्चा मिलने पर लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मंगलवार सुबह सेक्टर-25 में एक खाली प्लाट में नील गाय का बच्चा बैठा मिला।
बच्चे के पैर में चोट लगी थी। जिससे उसे चलने में दिक्कत हो रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद बच्चे को रेस्क्यू किया। संवाद