फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के सामने भाषण देगा आर्य महाविद्यालय का चिराग

विज्ञापन
पानीपत। छात्र चिराग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष के एनसीसी कैडेट चिराग का चयन 19 नवंबर को झांसी में आयोजित सिमुलेटर्स समारोह के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। चयनित कैडेट को प्रधानमंत्री के समक्ष भाषण देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित तीनों डायरेक्टरेट के कैडेट्स के बीच डायरेक्टर जनरल गुरबीर पाल सिंह की अगुवाई में भाषण प्रतियोगिता हुई। इस दौरान 12 हरियाणा बटालियन से चार कैडेट्स ने भाग लिया। दो राउंड होने के बाद दो कैडेट्स का चयन हुआ। 19 नवंबर को झांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में कैडेट चिराग को भाषण देने का अवसर मिला है। प्राचार्य ने इस सफलता के लिए महाविद्यालय एनसीसी समन्वयक डॉ. शिवनारायण व डॉ. विजय सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें