फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता रहा ज्वेलर, चोर ले गए ढाई लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह में एक ज्वेलर्स की दुकान से ढाई लाख के सोने के जेवर चोरी हो गए। बुजुर्ग ज्वेलर के अनुसार वह सोया हुआ था, जब उठा तो उसे सोने के जेवरों का डिब्बा चोरी मिला। चांदी के जेवर और नकदी ऐसी ही रखी मिली। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सिवाह निवासी मामचंद वर्मा ने बताया कि उसकी सिवाह में ज्वेलर्स की दुकान है। उसके दोनों बेटे दिल्ली में रहते हैं। वह दुकान संभालता है। उसने बताया कि 19 मार्च को दोपहर 12 बजे खाना खाकर सो गया। शाम चार बजे उठकर हाथ की अंगूठी पहनने के लिए अलमारी खोली तो उससे सोने के जेवर वाली डिब्बी ही चोरी मिली। तीन अगूंठी, पांच लॉकेट, पांच ओम के लॉकेट, छोटे लॉकेट, कान की बाली, तीन जोड़ी, दो जोड़ी टॉप्स और नाक की बाली, 20 ग्राम कोके चोरी हो गए थे। कुल मिलाकर सोने के आभूषणों का वजन करीब 53 ग्राम था। इसकी कीमत ढाई लाख से ज्यादा थी।
सोमवार को मधुबन से टीम आई और दुकान से साक्ष्य जुटाए। वहीं आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गहने बरामद कर उन्हें सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

15 दिन पहले महिलाएं नाक की लौंग देखने आई थीं
बुजुर्ग के अनुसार 15 दिन पहले कुछ महिलाएं नाक की लौंग देखने के लिए आई थी। वह भी चोरी मिली। आरोप है कि आरोपी अपने साथ मास्टर-की लेकर आए थे। उन्हीं चाबियों से आरोपियों ने लॉकर खोले और चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें