फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद जारी हुई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पहली मेरिट लिस्ट, 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार दोपहर बाद स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। लंबे समय से मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। महाविद्यालयों में एमएससी की कट ऑफ 70 प्रतिशत से ऊपर रही। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाना होगा।
विज्ञापन

कोराना के कारण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के घटते रुझान को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी थी। दो नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही थी। निर्धारित तिथि पर विद्यार्थी दिन भर मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करते रहे, लेकिन मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। जिसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थी कि दीपों के पंचपर्व के बाद ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी।
सभी विद्यार्थियों के पास भेजा मैसेज
महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो सभी विद्यार्थियों के पास मेरिट लिस्ट व दाखिले के शेड्यूल का मैसेज भेज दिया है। 4 नवंबर को दिवाली पर्व पर अवकाश रहेगा। आर्य महाविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों में 5 व 6 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यार्थी प्रमाण पत्रों की जांच करवाने के साथ ही फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्स की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाना होगा। 4 नवंबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। 5 व 6 नवंबर को कॉलेज में अवकाश होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। विद्यार्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आकर अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवाकर फीस जमा करवा सकते है।
विज्ञापन

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य कालेज, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें