फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 सवारियों से भरी बस के ड्राइवर ने इको चालक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीआर सिनेमा के सामने फ्लाईओवर पर दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही 60 सवारियों से भरी निजी बस चालक ने इको गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ही गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जान माल की हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

करनाल निवासी सचिन ने बताया कि वह इक्को गाड़ी चलाता है। वह बुधवार शाम करीब छह बजे सोनीपत से अपने घर लौट रहा था। जब वह पीवीआर सिनेमा के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी के पिछले पहिये का एक्सेल टूट गया। वह पहिया बदल रहा था। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रही निजी बस चालक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बस में सवार बलजीत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से बस में सवार होकर लुधियाना जा रहा था। बस में करीब 60 सवारियां थीं। वह पानीपत पहुंचे तो ड्राइवर ने फ्लाईओवर पर आते ही गति बढ़ा दी, जिस वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें