फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने संगठनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पानीपत। श्री रामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों को सम्मानित करते हुए सासंद संजय भाटिया व अन? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भागीदारी निभाने वाले शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों को जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद संजय भाटिया ने मेयर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उन्होंने एक ब्रांड अंबेसडर के रूप में कार्य किया है। आयोजन स्थल पर वह स्वयं भी श्रद्धाभाव से पूरी मेहनत और लगन से कार्य करती रही। इसराना साहिब गुरुद्वारा के महंत बाबा दलविंद्र और गुरुद्वारा जोध संचियार आसनकलां के बाबा मनमोहन सिंह ने कहा कि यह सभी धर्मों के लिए एक ऐतिहासिक बात है कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार की ओर से सभी गुरुओं के पर्व, जयंती मनाई जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, जिला उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जजपा जिला अध्यक्ष सुरेश काला, पूर्व मेयर और वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
इन संस्थाओं को किया गया सम्मानित
रोटेरियन पानीपत, पानीपत सावन जोत सभा, बैंक्वेट हॉल एसोशिएशन सेक्टर-25, पानीपत संत शिरोमणि अंनत श्री दुर्बलनाथ जी, महाराज खटीक सभा पानीपत, श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता समिति, पानीपत गुरु दा लंगर सरदार भूपेंद्र सिंह, पानीपत शुगर मिल, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड आईएनडी पानीपत, दशहरा कमेटी सनोली रोड, हुडा सेक्टर-25, पानीपत बाबा बंदा सिंह बहादुर, एसडी शिक्षा समिति, श्री वाल्मिकी महासभा पानीपत व श्री गुरु रविदास सभा वार्ड नंबर सात, पानीपत समस्त गुरुद्वारा साहिब, सोनीपत सब्जी मंडी एसोसिएशन, गुरुद्वारा नीलधारी साहिब किले वाले, हरियाणा डिस्टीब्यूटर ( एफएमसीजी ), एसोसिएशन महंत करमजीत सिंह पंजाबी हरियाणा एकता मंच, सचदेवा, धनराज बसंल चुलकाना धाम ट्रस्ट, समालखा एसडी शिक्षा समिति, पानीपत सती भाई सांई दास सेवा दल पानीपत गुरुद्वारा डेरा साहिब, असंध गुरुद्वारा बापू केसर सिंह, न्यू पानीपत शुगर मिल, बाबा गुरविंद्र सिंह मांडी वाले मिंक एंड पोलर एसोसिएशन ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, पानीपत कृपाल आश्रम बरसत रोड नूरवाला पानीपत, श्री राम दशहरा कमेटी सेक्टर 13 / 17 पानीपत, श्रीरामा कृष्णा चेरीटेबल ट्रस्ट बैंकेट हॉल एसोशिएशन सेक्टर-25, पानीपत बैक्वेट हाल एसोसिएशन सेक्टर-25, पानीपत महंत करमजीत सिंह, पानीपत हलवाई एंड कैटर्स एसोसिएशन, सब्जी मंडी एसोसिऐशन, श्री राम लीला कमेटी देवी मंदिर पानीपत, श्री अग्रवाल वैश्य पंचायत देवी मंदिर, पानीपत इंडस्ट्री एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें