फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादा

Fri, 21 Nov 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद द्वारा शहर में पिछले सात दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को भी शहर की पानीपत सर्विस लाइन पर नगर परिषद सचिव की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें कुछ दुकानदारों का सामान जब्त करके ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड किया गया।
विज्ञापन

वही सर्विस लाइन किनारे नाले के ऊपर जगह-जगह मूंगफली को भूनने के लिए चूल्हे बनाए गए जिन्हें कर्मचारियों ने तोड़ दिया। दरअसल यहां पर चूल्हे जलाने पर शहर प्रदूषित हो रहा है जिसकी शिकायत एक उपभोक्ता द्वारा नगर परिषद समालखा को देकर कार्रवाई की मांग की गई। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को एसडीएम व डीएसपी समालखा के नेतृत्व में शहर में पुल के नीचे पुलिस फोर्स के साथ जगह खाली कराकर नई अनाज मंडी में शिफ्ट करने का काम किया गया।
मुख्य बाजार रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें कुछ दुकानदारों का सामान जब्त करके ट्रैक्टर ट्राली में लोड करते हुए नगर परिषद पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी समालखा ने नगर परिषद सचिव को रोजाना अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को कहा जिसको लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसी के चलते रोजाना मुख्य बाजार, रेलवे रोड, चुलकाना रोड व अन्य जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें