फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की माैत

Fri, 21 Nov 2025 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड भोड़वाल माजरी के सामने मन्नत ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार मनीष (27) की मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उनका छह माह का एक मासूम बच्चा है। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना समालखा के प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस को बुधवार शाम को मन्नत ढाबा के नजदीक एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त उमेदगढ़ गांव के मनीष के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मनीष समालखा के गांव हलदाना में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन

वे बुधवार को समालखा की तरफ किसी काम से आए थे और शाम के समय मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। इसी समय अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मनीष की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें