फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ठेकेदार की हत्या का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, बढ़ा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के कच्चा कैंप कॉलोनी में हुई शराब ठेकेदार की हत्या का 10 दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। परिजनों ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित कार्यालय में एसपी से मुलाकात की। एसपी ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। सिद्धार्थनगर निवासी शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह की 26 अक्तूबर की रात को करीब साढ़े 10 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ज्योति ने दो भाईयों सचिन-मोंटी और उनके कुछ साथियों पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया थ।
विज्ञापन

उनका कहना था कि आरोपी शराब की अवैध बिक्री रोकने पर चरणजीत सिंह की हत्या की गई। वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश करने का दावा कर रही ही है। लेकिन, 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। मंगलवार को मृतक की पत्नी, दोनों बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसपी से मुलाकात करने के लिए जिला सचिवालय पहुंचे। मृतक की पत्नी ज्योति ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें