फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ से गलत बस से पानीपत पहुंची किशोरी परिजनों को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यूपी के जिले अलीगढ़ से गलत बस में बैठकर पानीपत पहुंची 15 वर्षीय किशोरी को महिला थाना पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा। पुलिस से मिली सूचना के बाद वीरवार को परिजन यहां पहुंचे थे। बेटी से मिलने के बाद मां की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। सभी ने पानीपत पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता देवी ने बताया की वीरवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि बस स्टैंड के नजदीक जनता स्वीट्स कार्नर के पास एक किशोरी परेशान घूम रही है। वह अपनी टीम के साथ वहां पहुंची और किशोरी को साथ लेकर थाने आईं। जहां पर उसे चाय-पानी पिलाने के बाद परिजनों बारे के बारे में जानकारी ली। किशोरी ने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है और गलत बस में बैठकर यहां तक पहुंच गई।
पानीपत पुलिस ने तुरंत प्रभाव से परिजनों को कॉल कर बेटी के मिलने की सूचना दी। वह दोपहर तक पानीपत पहुंचे और इसके बाद पानीपत पुलिस ने बेटी को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
पानीपत पुलिस ने जब अलीगढ़ पुलिस को कॉल कर उनके क्षेत्र की लड़की मिलने की सूचना दी तो अलीगढ़ पुलिस ने उन्हें बताया कि 13 दिसंबर को किशोरी के परिजनों की तरफ से थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें