स्वास्थ्य विभाग ने अगले दो दिन वीरवार और शुक्रवार को 40 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को जिले में 2503 लोगों को टीका लगाया गया है। वीरवार और शुक्रवार को टीकाकरण के लिए पोर्टल पूर्ण रूप से खुला रहेगा। इसलिए सभी ऐसे पुरुष और महिलाएं, जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया, वे टीका लगवा सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है। अब जिले में वैक्सीन की कमी नहीं है। पानीपत में अगस्त में रिकॉर्ड 137851 लोगों को टीके लग चुके हैं। इसमें 91355 को पहली डोज लगी हैं।
दूसरी ओर जिले में पिछले तीन दिन में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है। अब जिले में कोरोना के तीन केस सक्रिय हैं। पिछले दो माह में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 375355 लोगों की जांच कर चुका है। इनमें से 31099 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में कोरोना से 641 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को 880 लोगों ने अपनी जांच कराई है।
किस सप्ताह में सबसे ज्यादा टीके लगे
सप्ताह टीकाकरण
19 से 25 जून 39,385
25 जून से 2 जुलाई 28,069
3 से 9 जुलाई 17,331
10 से 16 जुलाई 15,694
17 से 23 जुलाई 18,702
24 से 30 जुलाई 26,036
31 से 6 अगस्त 29,998
7 से 13 अगस्त 36,686
14 से 20 अगस्त 43,994
21 से 24 अगस्त 25,851