फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर-बाइक भिड़े, चाचा-भतीजी की मौत

विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। चौटाला रोड स्थित गोशाला के पास सोमवार को टैंकर की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। असंतुलित होकर टैंकर पलट गया और उसके नीचे दबने से बाइक सवार चाचा और आठ वर्षीय भतीजी की मौत हो गई। इसके अलावा सड़क किनारे घास काट रही गांव सिवाह निवासी महिला और एक युवक भी टैंकर की चपेट में आने से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला और युवक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। शामली के कैराना निवासी बाइक चालक शौकीन (30) अपनी भतीजी शिफा (8) के साथ रोहतक स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। वह चौटाला रोड पर छाजपुर की तरफ से जीटी रोड पर था। टैंकर जीटी रोड से छाजपुर आ रहा था। गोशाला के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को देखकर तेजी से कट मारा, लेकिन उसकी बाइक से टक्कर हो गई। इस बीच टैंकर का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। बाइक सवार चाचा-भतीजी उसके नीचे दब गए।
इस बीच टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने टैंकर के नीचे दबे युवक और बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। डॉयल 112 पर दी गई सूचना पर ईवीआर पहुंची। लोगों की मदद से पहले युवक को निकाला गया। फिर कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर के पहिये के नीचे फंसी बच्ची को निकाला जा सका। दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की दोनों टांगे कटकर अलग हो गई थीं। इस दौरान सड़क किनारे घास काट रही गांव सिवाह निवासी कृष्णा और एक युवक भी टैंकर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कैराना निवासी शाकिर ने बताया कि उसका भाई शौकीन (30) सोमवार की दोपहर करीब एक बजे घर से निकला था। शाकिर मजदूरी करता था। भतीजी शिफा बड़े भाई नसीम की बेटी थी। पुलिस का कॉल आया और हादसे में दोनों की मौत की सूचना दी। आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में दो की मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है, भाई की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी

पानीपत। कैंटर ने मारी टक्कर को साइड करती हुई जेसीबी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें