फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबाड़ से बनाई उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

विज्ञापन
आईबी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य। 
विज्ञापन
पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आईबी कॉलेज में प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड स्थित आईबी कॉलेज में वीरवार को ईको क्लब की ओर से ‘कचरे को कमाल की चीजों में बदलना’ विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने के साथ कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग व पुनर्चक्रण के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।
प्रदर्शनी का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार मॉडलों और कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कचरा व्यर्थ वस्तु नहीं, बल्कि एक ऐसा संसाधन है, जिसका रचनात्मक तरीके से उपयोग किया जा सकता है। सकारात्मक सोच से अनुपयोगी सामग्री को भी उपयोगी और सुंदर बनाया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की नैंसी ने प्रथम, एमकॉम अंतिम वर्ष के राजीव ने द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष के रौनक और बीए तृतीय वर्ष की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें