फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंधापुर में 20 करोड़ से बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
वार्ड नंबर 21 के सौंदापुर में शहीद राजगुरु स्टेडियम बनाने के लिए निगम ने तैयार करवाई ड्रांइग। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 21 के गांव सौंधापुर में करीब चार एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक स्टेडियम बनाने के लिए निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसकी ड्राइंग फाइनल की जा चुकी है। अब इसे सरकार के पास भेजकर इसका फंड मांगा जाएगा। अब ये सरकार पर निर्भर करता है कि सरकार इस पैसे को किस फंड के तहत देती है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल होने के कारण इस स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम ने इस स्टेडियम को बनाने के लिए करीब 18.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इस स्टेडियम का नाम शहीद राजगुरु के नाम से रखा जाएगा। स्टेडियम निर्माण की एस्टिमेट राशि कम या ज्यादा भी हो सकती है। ये बात टेंडर लगने के बाद सामने आएगी कि इस प्रोजेक्ट का खर्च कितना होगा। उधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि इस स्टेडियम को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि एक समय में 500 से भी ज्यादा खिलाड़ी अलग अलग खेलों की यहां प्रेक्टिस कर सकेंगे। यहां मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की ये मिलेंगी सुविधाएं-
- वॉलीबॉल कोर्ट
- सिंथेटिक ट्रैक
- स्केटिंग कोर्ट
- बॉस्केटबॉल कोर्ट
- इंडोर स्टेडियम
- टेनिस कोर्ट
- बैडमिंटन कोर्ट
- पार्किंग, शौचायल और रेस्टरूम
- दर्शकों के लिए सीटिंग एरिया
ग्रामीण अंचल का पहला प्रोजेक्ट
खास बात ये है कि अभी तक निगम के ग्रामीण अंचल में स्टेडियम निर्माण करवाने का निगम का ये पहला प्रोजेक्ट है। इसके अलावा मॉडल टाउन में शिवाजी स्टेडियम है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए कुछ भी खास सुविधाएं नहीं है। दूसरा गांव सिवाह के पास पीडब्लयूडी ने स्टेडियम तैयार करवाया है, जिसमें बेहतरीन सुविधाएं हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 में निगम ने एक आउटडोर स्टेडियम प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

कई साल से है डिमांड, आसपास के खिलाड़ियों को भी लाभ
सौंधापुर में स्टेडियम बनवाने की मांग काफी सालों से की जा रही थी। इसे सदन की बैठक में भी पास करवाया गया। इससे सौंधापुर के खिलाड़ियों के अलावा आसपास के खिलाड़ियों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेडियम के निर्माण कार्य के अलावा खिलाड़ियों की सुविधाओं को पूरा ध्यान रखा जाएगा। स्टेडियम का नाम शहीद राजगुरु के नाम से रखा जाएगा।
-संजीव दहिया, पार्षद, वार्ड नंबर 21
डेढ़ साल में प्रोजेक्ट होगा पूरा
इस प्रपोजल को सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही इसका टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। निगम के इस एस्टीमेट पर सरकार की मुहर लगनी बाकी है। अभी तक केवल 18.5 करोड़ की लागत का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट को करीब डेढ़ साल का समय निर्धारित किया जाएगा। इस समयावधि में गुणवत्ता पूर्वक स्टेडियम को निर्माण कराने की तैयारी है। -अजय छौक्कर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें