फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के सोमवीर ने जीता दंगल, अमित को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/ मतलौडा। भिवानी के सोमवीर ने बहादुरगढ़ से रेलवे के खिलाड़ी अमित को चित कर दादी सती कुश्ती चैंपियनशिप-2021 जीत ली। उन्हें 21 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। मतलौडा हलके के गांव नारा में दादी सती कुश्ती चैंपियनशिप होती आ रही है।
विज्ञापन

दादी सती समिति के प्रधान तेजबीर खर्ब ने बताया कि दादी सति कुश्ती चैंपियनशिप में एक लाख से ज्यादा रुपये के इनाम 500 खिलाड़ियों को दिए गए। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हरियाणा के अलग-अलग जिले से एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे, जिसमें से कम उम्र होने के कारण केवल 500 खिलाड़ी ही दंगल में हिस्सा ले पाए। नर्सरी प्लेयर होने के कारण उनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया। यह प्रतियोगिता दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी और शाम सात बजे खत्म हुई ।
12 हजार लोगों को खिलाया भंडारा, लगा जाम
दादी सती समिति द्वारा हर बार की तरह इस बार भी विशाल भंडारा का आयोजन किया। जिसमें सुबह सात बजे से लेकर रात सात बजे तक 12 हजार लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। समिति के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने हर बार होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की मदद मांगी थी, लेकिन कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का योगदान न होने के कारण दिन भर मंदिर के पास सड़क पर जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें