फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: तटबंध पर जेई को सांप ने डसा, गंभीर, पिछले 10 दिन से गांव तामशाबाद और नवादा आर तटबंध पर तैनात था

Wed, 19 Jul 2023 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

जेई मोहित बुधवार सुबह मजदूरों से मिट्टी के कट्टे लगा रहे थे। उन्होंने जैसे ही मिट्टी के कट्टे को हटाया उसके नीचे बैठे सांप ने जेई मोहित के पैर पर डस लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर Snake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में यमुना के तामाशाबाद तटबंध को मजबूत करते समय सिंचाई विभाग के एक जेई को सांप ने डस लिया। वे उस समय मजदूरों को साथ लेकर मिट्टी के कट्टों से बांध को मजबूत बना रहे थे। एक कट्टे को जेई खुद ठीक कर रहे थे। उसके नीचे से सांप ने उनको डस लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां दो सांप नजर आए। एक को लोगों ने मार दिया, जबकि दूसरे को मारने से रोक दिया। इसी सांप ने जेई को डस लिया। उनको पानीपत के मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

सिंचाई विभाग के जेई मोहित नौ जून से यमुना तटीय क्षेत्र में तैनात है। वे लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। जेई मोहित बुधवार सुबह मजदूरों से मिट्टी के कट्टे लगा रहे थे। उन्होंने जैसे ही मिट्टी के कट्टे को हटाया उसके नीचे बैठे सांप ने जेई मोहित के पैर पर डस लिया। बेलदार ने सांप को काटते देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें