इसराना। गांव ददलाना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगता में पुहंचे मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव बि
- फोटो : Panipat
पानीपत। गांव ददलाना स्थित महाराणा स्टेडियम में शनिवार को मिलन समारोह के उपलक्ष्य में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मोखरा ने वीरेंद्र फरमाणा, अहर ने महम फरमाणा, चमराडा ने धनसौली, बिट्टू हथवाला ने मछरौली, सींक हरपाल ने बहुअकबरपुर, ऐंचरा खुर्द ने बल्ला और गांव सिवाह ने नौल्था की टीम को शिकस्त दी।
यह आयोजन ग्राम सभा, खेल आयोजन समिति और श्री राधा सेवा महिला मंडल की ओर से किया गया था। बिजली निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समय मिलने पर कबड्डी का खेल देखता हूं। आज कबड्डी मैच देखकर बहुत अच्छा लग रहा है । प्रतियोगिताओं में कुल 33 टीमों ने भाग लिया । इस अवसर पर एसडीएम विरेंद्र सिंह ढुल, सीटीएम राजेश सोनी, डीडीपीओ राजबीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।