फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट में सुखाती है 400 किलो कपड़ा...

विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी पानीपत में लगी प्रदर्शनी में उद्योगपति भीम राणा व अन्य को मशीनों के बारे में ज? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल मशीनरी प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश भर से उद्योगपतियों ने मशीनों का अवलोकन किया। अत्याधुनिक मशीनों ने उद्योगपतियों को अपनी ओर आकर्षित किया। लुधियाना से आई सेरेंगल हाइड्रो कंपनी ने अपनी डाइंग मशीन से देश भर से आए उद्योगपतियों का ध्यान आकर्षित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह मशीन केवल पांच मिनट में 400 किलो धागा और कपड़ा सुखाती है।
विज्ञापन

सेरेंगल हाइड्रो मशीन चार सौ किलो की है। इसकी खास बात यह है कि आप जितने वजन की यह मशीन लेंगे, उतने ही वजन बराबर कपड़े सुखा सकती है। दूसरे दिन ही चार मशीन के ऑर्डर कंपनी को मिल चुके हैं। प्रदर्शनी में सूरत की मशीन की क्षमता देख बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
होम टेक्स एक्सपो के डायरेक्टर राजेश सिन्हा ने बताया कि हमारा प्रयास है कि उद्योगपतियों को लाभ हो। यह प्रदर्शनी एक ऐसा मंच बनता जा रहा है, जहां सभी छोटे-बड़े व्यापारी अपनी रुचि दिखा रहे हैं। लगभग 35 छोटी बड़ी कंपनियों ने इस प्रदशनी ने भाग लिया है। हर कंपनी के पास उद्योगपतियों के लिए कुछ न कुछ खास है। सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, सोनीपत, दिल्ली, करनाल , पानीपत, लुधिअना से कंपनियों ने भाग लिया है। इसमें से प्रमुख कंपनी वोल्टास, कॉएल एक्विप मेन्ट, ऑरेंज, हार्दिक इंटरप्राइजेज, सुपर गैस, करिलोस्कर अदि कंपनी ने भाग लिया।

पानीपत। अनाज मंडी पानीपत में लगी प्रदर्शनी का दृश्य।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें