फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा और कंबल फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग, 20 घंटे बाद भी धधकती रही, 60-80 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास बुुधवार रात करीब ढाई बजे धागे और कंबल बनाने वाली सूर्या वूलन मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। उन्होंने फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कर्मचारियों ने मालिक को फोन कर आग लगने की सूचना दी। मालिक ने दमकल और पुलिस को कॉल किया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। 20 घंटे बीत जाने के बाद भी आग धधकती रही।
विज्ञापन

सूर्या वूलन मिल के मालिक संजय चौधरी ने बताया कि उनकी वूलन मिल पार्टनरशिप है। उनके दूसरे पार्टनर आशीष तायल हैं। फैक्टरी में धागा और कंबल बनाए जाते हैं। बुधवार रात करीब ढाई बजे फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी में आग लग गई। वर्करों ने उन्हें सूचना दी और वह आनन-फानन में फैक्टरी पहुंच गए थे। आग लगने का कारण कोई सामने नहीं आया है, आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से ही फैक्टरी में आग लगी है। आग से उनका करीब 60-80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मालिक संजय चौधरी का कहना है कि कई बार कॉल करने के बावजूद और गाड़ियां भेजी गईं। रात में करीब सात गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। सुबह आग की लपटें कम हुईं तो गाड़ियां चली गईं लेकिन आग दोबारा बढ़ गई। इस बार वह खुद लालबत्ती स्थित दमकल विभाग में गए और गाड़ियों को लेकर आए। बृहस्पतिवार को दिनभर दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं लेकिन आग रात तक धधकती रही।
विज्ञापन

सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सूचना मिलते ही गाड़ियां मौके पर भेज दी गई थीं। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग की स्थिति बताई, जिसके बाद और गाड़ियां भेजी गईं थीं। आग बुझाने में लालबत्ती से दो, हुडा से दो और तीन गाड़ियां मुख्य ऑफिस से लगी थीं। जिन्होंने पूरी रात आग बुझाने का कार्य किया। सुबह आठ बजे कुछ गाड़ियां वापस आ गई थीं। उसके बाद लालबत्ती से दो गाड़ियां दिनभर आग बुझाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

- रामकरण शर्मा, जिला दमकल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें