फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझा किया ‘गरुड़’ की उड़ान का अनुभव

विज्ञापन
पानीपत। कुंजपुरा एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पूर्व छात्र कैडेट एयरपोर्ट स्टाफ के साथ। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। सावित्री शिक्षा सदन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तीन एनसीसी एयरफोर्स कैड्स ने करनाल के कुंजपुरा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को गरुड़ हवाई जहाज की उड़ान भरी। यह उड़ान उन्होंने छह अन्य एनसीसी एयरफोर्स की कैडेट के साथ भरी। वहां से लौटकर उन्होंने अपने अनुभव एवं रोमांच को साझा किया।
विज्ञापन

एयरफोर्स से रिटायर्ड विंग कमांडर सुरेंद्र गौड़ ने बताया कि नौल्था में सावित्री शिक्षा सदन स्कूल चला रहे हैं। यहां एनसीसी एयरफोर्स की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने बताया कि स्कूल की विद्यार्थी तानिया, आशिमा एवं दीक्षा एयरफोर्स एनसीसी कैडेट हैं। तीनों ने कुंजपुरा एयरपोर्ट पर गरुड़ की फ्लाइंग की है। शुक्रवार सुबह पांच बजे कुंजपुरा एयरपोर्ट ग्रुप कैप्टन जीडी नैयर सभी कैडेट्स को फ्लाइंग एवं सेफ्टी के बारे में विस्तार से समझाया। बाद में सभी कैडेट्स को सुबह छह से लेकर 10 बजे तक गरुड़ की फ्लाइंग कराई। फ्लाइंग कर स्कूल लौटे सभी कैडेट्स ने फ्लाइंग के दौरान अपने अनुभव एवं रोमांच को अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें