फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल पेपर पैटर्न के लिए स्व मूल्यांकन चार्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं के टर्म-2 के पेपर देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की मदद के लिए सब्जेक्टिव सैंपल पेपर पैटर्न के लिए स्व-मूल्यांकन चार्ट भी वेबसाइट पर अपलोड दिया गया है। सैंपल पेपर हल करने के साथ ही विद्यार्थी खुद को अंक देकर स्व मूल्यांकन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई ने पिछले दिनों 10वीं, 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं को लेकर सैंपल पेपर जारी किए थे। इस चार्ट के साथ अतिरिक्त सैंपल पेपर्स भी अपलोड किए गए हैं। ये चार्ट आमतौर पर सीबीएसई पेपर जांचने वालों को दिया जाता है, जिससे वे यह तय करते हैं कि प्रत्येक व्यक्तिपरक प्रश्न में कितने अंक दिए जाने चाहिए। सीबीएसई बोर्ड ने अभी टर्म-2 परीक्षा की डेट शीट जारी नहीं की है।
शिक्षाविदों का कहना है कि छात्र अभी तक चिंतित थे कि वे ऑनलाइन कक्षाओं के चलते लंबे सब्जेक्टिव प्रश्नों को लिखने का अभ्यास कैसे करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की ओर से स्व-मूल्यांकन चार्ट उपलब्ध कराया गया है। वहीं, सीबीएसई की ओर से अपलोड टर्म-2 सैंपल पेपर्स के जरिए मार्किंग स्कीम बताई जा रही है जिससे अध्यापकों को ये समझने में मदद मिलेगी कि छात्रों को सवालों के जवाब कैसे देना चाहिए।
विज्ञापन

- स्व-मूल्यांकन चार्ट की मदद से विद्यार्थी सीबीएसई टर्म-2 सैंपल पेपर पर निर्भर, एक्सट्रा प्रैक्टिस पेपर्स से रिविजन कर सकते हैं। इसकी मदद से छात्र अपने अंकों का अंदाजा भी लगा सकेंगे।
विज्ञापन

- विनीता तोमर, कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें