फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉलेज बना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल खो-खो (महिला) टूर्नामेंट का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी पीजी कॉलेज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जोनल खो-खो (महिला) टूर्नामेंट के फाइनल में चौधरी देवीलाल मेमोरियल कॉलेज सिवाह को एकतरफा मुकाबले में पछाड़कर जोनल खिताब पर कब्जा कर लिया। नॉकआउट आधार पर आयोजित जोनल मुकाबले के फाइनल में एसडी पीजी कॉलेज की छात्रा खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को एकतरफा बना दिया और चौधरी देवीलाल मेमोरियल महाविद्यालय सिवाह को 18-4 के अंतर से हराकर न सिर्फ जोनल ट्राफी पर कब्जा किया बल्कि इंटर जोनल टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रथम मैच चौधरी देवीलाल मेमोरियल महाविद्यालय सिवाह और भारत कॉलेज रूड़की (यमुनानगर) के बीच खेला गया जिसमे चौधरी देवीलाल मेमोरियल कॉलेज 10-6 से विजयी हुआ। दूसरे मैच में एसडी पीजी कॉलेज ने एकतरफा मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय पानीपत को 20-5 से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। कॉलेज की छात्रा खिलाड़ियों निकिता, रितु, अन्नू, मनीषा, सोनू, सीमा, शीतल, पूजा, मानसी और प्रीती ने बुद्धिमानी, कौशल और तेज गति के समन्वय से विरोधी खिलाड़ियों की एक न चलने दी और अपने सारे मैचों में विरोधी टीमों पर दबदबा बनाकर रखा।
टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान पवन गोयल ने किया। उनके साथ प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. गीता मलिक, कोच शरीफ, ग्राउंड्स मैन प्रताप और अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। प्रधान पवन गोयल ने सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय लेते हुए सभी को खेल भावना के साथ अच्छा खेल खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विदित रहे कि तीन दिवसीय जोनल एवं इंटर जोनल (महिला) खो-खो टूर्नामेंट के आयोजन का सौभाग्य एसडी कॉलेज को प्राप्त हुआ है जो 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। सोमवार को इस खो-खो (महिला) टूर्नामेंट में इंटर जोनल मुकाबले होंगे जिसमें अपने-अपने जोन में चैंपियन बनी टीमें हिस्सा लेंगी। तत्पश्चात 22 फरवरी को मैडल समारोह का आयोजन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो (महिला) टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. गीता मलिक, कोच शरीफ, ग्राउंड्समैन प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें