फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के चौकीदार ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सौंदापुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चौकीदार ने जहर खाकर जान दे दी। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव सौंदापुर निवासी कर्मबीर शर्मा (45) सौंदापुर गांव के सरकारी स्कूल में चौकीदार था। पांच साल पहले कर्मबीर की पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उसने सोमवार को घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। मंगलवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
रेलवे ओवरब्रिज पर लटका मिला अज्ञात शव
गांव बिंझौल में नहर पर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। शव परने से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आठ मरला चौकी पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें