फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटकर गिरने से छत पर खेल रहा बच्चा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 में कृष्णा गार्डन कॉलोनी में छत पर खेल रहे 10 साल के बच्चे पर बिजली का तार टूटकर गिरने से वह करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया। बच्चे को लेकर पिता सिविल अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर देख उसे फिर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल रेफर कर दिया। बच्चे की हालत देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कृष्णा गार्डन कॉलोनी निवासी रामेश्वर ने बताया कि वह सेक्टर 25 पार्ट-टू में ही एक फैक्टरी में काम करता है। 23 अप्रैल को औरंगाबाद में उसके साले की शादी है। वे वहां जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। वीरवार को उन्हें जाना था। रामेश्वर ने बताया कि 10 वर्षीय बेटा राजबीर बाल कटाकर घर आया था। वह घर आकर दोस्तों के साथ छत पर खेलने चला गया जबकि वह कमरे में पैकिंग कर रहे थे। अचानक बच्चों के चीखने की आवाज सुनाई दी तो वह दौड़कर छत पर पहुंचे।
वहां राजबीर झुलसी अवस्था में पड़ा था। छत पर पास ही बिजली का टूटा तार भी पड़ा था। वह किसी तरह राजबीर को बाइक पर सिविल अस्पताल लाए। उसकी छाती, पैर और दोनों हाथ काफी झुलस गए थे। सिविल अस्पताल में डॉ. नेहा कौशिक ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है। उसका शरीर करीब 70 प्रतिशत झुलस गया है। फिलहाल बच्चे का कल्पना मेडिकल कॉलेज, करनाल में इलाज चल रहा है।

पानीपत। विलाप करते हुए पिता रामेश्र्वर को पानी पिलाते हुए परिजन।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें