फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खड़े टैंकर से टकराई निजी शिक्षण संस्थान की बस, एक छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-गोहाना हाईवे पर गांव शाहपुर के पास वीरवार सुबह छात्रों को लेकर आ रही एक निजी शिक्षण संस्थान की बस खड़े टैंकर से टकरा गई। इसके बाद उस बस में एक कार जा टकराई। हादसा एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। इसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समालखा के पास एक निजी शिक्षण संस्थान की बस बृहस्पतिवार सुबह छात्रों को लेकर रोहतक से संस्थान आ रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब बस शाहपुर के पास पहुंची तो हाईवे पर पहले से खड़े टैंकर से टकरा गई। बस की टक्कर से टैंकर हाईवे के किनारे पेड़ से जा टकराया। इसके बाद बस से एक कार टकरा गई। इस दौरान बस में सवार एक छात्र को मामूली चोट आई। कार मालिक रमेश ने बताया कि वह रोहतक से अंबाला जा रहा था। पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवाकर सड़क खाली कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें