फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारेगामा लिटिल चैंप में बेअंत का दिखेगा जलवा

Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
beant - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत/समालखा। डीपीएस पानीपत सिटी के छात्र सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेलकूद और गीत-संगीत की दुनिया में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं। इसी शृंखला में विद्यालय के बेअंत सिंह वाजवा ने अपना नाम दर्ज कराया है। सारेगामा लिटिल चैंप 2017 के ऑडिशन राउंड पार करते हुए बेअंत सिंह ने मेगा ऑडिशन में अपनी जगह पक्की कर ली। बेअंत सिंह की इस उपलब्धि पर परिजनों व स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रिंसिपल अर्चना जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में सारेगामा लिटिल चैंप 2017 के लिए ऑडिशन हुए। इसमें पंजाब और हरियाणा के बच्चों ने अपना प्रदर्शन दिया।


दिल्ली में भी बेअंत की आवाज का जादू
ऑडिशन का तीसरा राउंड नौ जनवरी को दिल्ली में हुआ। इसमें पूरे नॉर्थ जोन यानी कि अमृतसर, बनारस, जोधपुर, लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, बिहार और झारखंड ने हिस्सा लिया। बेअंत ने यहां भी अपनी आवाज से सबको मोह लिया। इस दौरान उन्होंने जजों को एक के बाद एक सात गाने सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में होगा मेगा ऑडिशन
मेगा ऑडिशन मुंबई में होगा और आवाज की दुनिया के दिग्गज हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और जावेद अली उसमें जज होंगे। बेअंत की यहां तक की तैयारी विद्यालय के संगीत अध्यापक जयेश चंद मिश्र ने कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें