पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले बुधवार को दूसरे दिन भी झाड़ू प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ पर्चे भी जनता में बांटे। कर्मचारियों ने मांगें नहीं मानने पर बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इसको लेकर वे पहले निगम आयुक्त और उप निगम आयुक्त को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं।
इस झाड़ू प्रदर्शन की अगुवाई प्रधान सुभाष चंडालिया और मंच संचालन प्रधान बलराज ने किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि पांच अप्रैल 2023 को हुए समझौते में मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। हरियाणा संघ के अनुसार अब 30 के बाद अब 31 मई को भी प्रदर्शन किया गया। इसमें दमकल विभाग के कर्मचारी भी साथ रहे। प्रदर्शन में सफाई कर्मचारी, लिपिक, बेलदार, सेवादार भाग लेंगे, ताकि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को माने। प्रदर्शन में फायर प्रधान रामबीर नांदल, सचिव बलराज सिंह सैनी, बलराज संजय कैशियर मौजूद रहे।