फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिवाह बस स्टैंड पार्किंग ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना, ठेका रद्द करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तय दरों से ज्यादा वसूली करने पर रोडवेज जीएम ने की कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की शिकायत पर हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड परिसर में बनी पार्किंग में वाहन चालकों से मनमाना किराया वसूलने वाले ठेकेदार पर हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। पानीपत डिपो के महाप्रबंधक (जीएम) ने नियमों का उल्लंघन करने पर ठेकेदार पर एक लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही ठेका रद करने और धरोहर राशि (अर्नेस्ट मनी) जब्त करने का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की शिकायत पर की गई है। संगठन के प्रांत सचिव प्रमोद कुमार और जिला सचिव सीए जगदीश धमीजा ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार राजबीर सिंह द्वारा यात्रियों से निर्धारित दरों से कहीं अधिक शुल्क वसूला जा रहा था। पार्किंग में साइकिल के तय 5 की जगह 10, बाइक के 10 की जगह 20, कार के 20 की जगह 50 और मासिक पास के 200 की जगह 500 तक अवैध रूप से लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

इस अनियमितता के खिलाफ ग्राहक पंचायत ने 21 अगस्त को रोडवेज अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। डिपो महाप्रबंधक ने ठेकेदार पर कार्रवाई की है। इस फैसले से बस स्टैंड आने वाले दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


डिपो महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि जांच में शिकायत की पुष्टि होने और अनियमितता मिली हैं। ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके आगे की विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें