फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की पुरानी रंजिश में की गई थी रॉकी की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। गांव चुलकाना में 22 दिसंबर हुई रॉकी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए सीआईए-2 ने मंगलवार की शाम को गांव चुलकाना निवासी आशीष सुशील और सोनू को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने समालखा अड्डे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रॉकी की हत्या पुरानी रंजिश में की थी। उन्होंने बताया कि रॉकी और उनका झगड़ा हआ। तब से उसकी रंजिश चल रही थी। रेकी करने के बाद 22 दिसंबर को उसकी प्रदीप के पशुबाड़े में गोली मारकर हत्या की थी। सीआईए-2 ने दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान दोनों से वारदात में प्रयुक्त बाइक और पिस्तौल बरामद की जाएगी।
सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को गांव चुलकाना निवासी नीरज उर्फ रॉकी अपने दोस्त प्रदीप के पशुबाड़े में बैठा था। इस वक्त उसके साथ दोस्त पंकज, अर्पित, अमन, कुलदीप और प्रदीप मौजूद थे। बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने रॉकी पर गोलियां बरसा दी थीं। इसमें रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे दोस्तों ने पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने नीरज के भाई धीरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। अब 15 दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें