फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में सहकारिता विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक और बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव उझा निवासी सहकारिता विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक और उसके बेटे पर गांव के ही एक युवक ने कुछ युवकों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पूर्व निरीक्षक ने बताया कि उनकी जमीन फ्लाईओवर निर्माण के लिए अधिगृहीत हुई थी। जिसका कुछ मुआवजा उन्हें मिल चुका था और कुछ बाकी था। उनके गांव के ही एक युवक ने धोखाधड़ी कर बचे हुए पांच लाख रुपये खुद ले लिए। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने मना कर दिया और हमला कर दिया। उन्होंने इस मामले की चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव उझा निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह सहकारिता विभाग से निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हैं। अब खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उसकी जमीन का कुछ भाग गांव सिवाह से यूपी जा रहे हाइवे के लिए अधिगृहीत हुआ है। इसका मुआवजा उन्हें मिल चुका है, लेकिन ट्यूबवेल, खेत में बने कमरे और पेड पौधों का मुआवजा लगभग पांच लाख रुपये था, जो श्याम लाल नामक युवक ने हड़प लिए। जानकारी मिलने पर उसने रुपये मांगे तो वह नाराज हुआ और रंजिश रखने लगा। गत सात नवंबर को खेत में काम करने के दौरान उसने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। मुंह पर मुक्का मारा और हाथ पर चाकू से हमला किया। उसका दांत भी टूट गया। बेटा बचाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया। बेटे के दोनों पैरों में फ्रेक्चर है।
हमले से एक दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
पीड़ित प्रेम सिंह ने बताया कि वह छह नवंबर को खेत में काम कर रहा था। आरोपी श्यामलाल इसी रंजिश के चलते डंडे, गंडासी, चाकू लेकर आया। उन्होंने खेत में काम कर रहे मजदूरों को डरा धमका कर भगा दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली को भी रोक कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस मामले में उसने छह नवंबर को थाना चांदनीबाग पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

डॉयल 112 पर दी सूचना
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वारदात की डॉयल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिसकर्मियों को देखते ही मौके से फरार हो गए। आरोपी अब भी जान से मारने की धमकी दे रहे है, इसी धमकी की वजह से वह ढाई एकड़ के खेत में पड़ी धान की फसल भी नहीं ला पा रहा है।
किसान की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज:
घायल किसान की शिकायत पर आरोपी श्यामलाल, सतबीर, सुनील, हिमांशू, चरणा व अन्य के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 325, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें