फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव नांगलखेड़ी के सामने सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। चाय दुकानदार ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शव के फोटो सोशल मीडिया और अन्य पुलिस चौकी-थानों में भेज रही है, ताकि किसी तरह परिजनों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

गांव नांगलखेडी निवासी राजकरण ने बताया कि उसकी सेक्टर-29 स्थित फ्लौरा चौक पर चाय की दुकान है। सोमवार को वह अपने घर जा रहा था। जब वह नांगलखेड़ी के अड्डे पर पहुंचा तो एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। उसने कॉल कर डॉयल 112 पर सूचना दी। पुलिस के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। वह युवक को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें