फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मिल में बननी शुरू हुई रिफाइंड चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव डाहर स्थित नई शुगर मिल में रिफाइंड चीनी बनाने का काम शुरू हो चुका है। रविवार को इस चीनी की पैंकिंग कर इसे गोदाम में रखवाया जाएगा। यहां से इसे किसान बिक्री केंद्र और अन्य जगहों पर बिक्री के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अब नई मिल में प्रतिदिन गन्ने की पेराई बढ़ाई जा रही है। पहले 20 हजार क्विंटल पेराई से शुरुआत की गई थी जो अब बढ़कर 30 हजार क्विंटल हो गई है। प्लांट को लगातार चलाया जा रहा है। पूरी तरह से रनिंग में आने के बाद मिल की क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन गन्ने की पेराई की हो जाएगी। अब तक मिल में 95 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। शुगर मिल एमडी नवदीप सिंह ने बताया कि नई मिल गन्ने की पेराई से निकले रस से रॉ-शुगर बनाई गई थी। जिसे अब रिफाइंड कर शुद्ध चीनी बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मिल के सुंदरीकरण को लेकर बाकी के काम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें