फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा की रैली से पहले दो यात्री ट्रेनों में बम की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली से एक दिन पूर्व शुक्रवार को पानीपत-रोहतक-जींद रूट की दो यात्री ट्रेनों में बम की सूचना से रेलवे और पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने दोनों ट्रेनों के साथ ही ट्रैक पर भी सघन जांच अभियान चलाया। जीआरपी थाना पानीपत के प्रभारी सूरत पाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया है। वीवीआईपी दौरे को देखते हुए उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से शनिवार को पानीपत की नई अनाज मंडी में करनाल लोकसभा की गौरवशाली भारत रैली आयोजित होगी। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। नई अनाज मंडी दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन के नजदीक है और मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दिल्ली से पानीपत ट्रेन से आने का कार्यक्रम है। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत पहुंच जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को पानीपत से रोहतक और रोहतक से पानीपत होकर जींद जा रही दो यात्री गाड़ियों में बम होने की सूचना दिल्ली मुख्यालय को मिली। इसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पानीपत से रोहतक जा रही यात्री गाड़ी को गोहाना रेलवे स्टेशन और रोहतक से पानीपत होकर जींद जा रही यात्री गाड़ी को जींद पांडू पिंडारा रेलवे स्टेशन पर रोककर जांच की गई। इन गाड़ियों में एक से डेढ़ घंटे तक सघन जांच पड़ताल हुई। ट्रेनों में कुछ बरामद नहीं होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोनों ट्रेनों को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें