फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गुरुद्वारा श्री गुरु राम दास सिंह सभा मॉडल टाउन में सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी ही श्रद्धा से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में संगतों ने माथा टेक कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिल्ली से रागी जत्था भाई परदीप सिंह ने अपने हरजस कीर्तन से संगतों को निहाल किया। ज्ञानी अमनदीप सिंह ने बताया कि गुरु जी मीरी पीरी का सिदांत कायम किया और कहा कि धर्म की रक्षा के लिए धार्मिक शिक्षा के अलावा शस्त्र विद्या भी आनी चाहिए ताकि मजलूमों की रक्षा की जा सके। संगतों के लिए मिस्सी रोटी, लस्सी, मक्खन के लंगर का अटूट लंगर बरताए गए।
विज्ञापन

प्रधान गुरुशरण सिंह बताया कि जूनियर विंग स्कूल की बिल्डिंग का नवीनीकरण किया जाएगा और संगतों के लिए बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी जिसका संगतों ने जयकारों के साथ अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल मैनेजर गुरविंद्र सिंह बग्गा, निर्माण सिंह, सतिंदर पाल सिंह, हरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह , रशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें