फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडियों में पीआर धान की खरीद सुस्त, नमी के नाम पर ज्यादा तौल का आरोप

विज्ञापन
मतलौडा अनाजमंडी में 1509 धान की बोली लगाते व्यापारी। - संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है, लेकिन पीआर धान की खरीद किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। पानीपत और बाबरपुर मंडी में शुक्रवार तक पीआर धान की कुल आवक 2069 मीट्रिक टन पहुंच गई, जबकि इसमें से 893.6 मीट्रिक टन धान की खरीद नहीं हो पाई। किसानों का आरोप है कि मौसम साफ होने के बावजूद खरीद एजेंसियां नमी का हवाला देकर खरीद में देरी कर रही हैं। इससे उन्हें मंडियों में फसल लेकर इंतजार करना पड़ रहा है और औने-पौने दामों पर धान बेचने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

किसानों ने तौल प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि धान का तौल डिजिटल कांटों के बजाय पारंपरिक कांटों से किया जा रहा है। नमी के नाम पर निर्धारित वजन से अधिक तौल किए जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने तौल प्रक्रिया की जांच और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

पीआर धान की 228.9 मीट्रिक टन खरीद, 575.4 मीट्रिक टन उठान बाकी
शुक्रवार तक पीआर धान की कुल खरीद 1175.4 मीट्रिक टन दर्ज की गई। इसमें शुक्रवार को 228.9 मीट्रिक टन खरीद हुई। कुल 600 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, जबकि 575.4 मीट्रिक टन खरीदा गया धान उठान का इंतजार कर रहा है। मंडी में पीआर धान के भाव 2441 से 2475 रुपये प्रति क्विंटल रहे। पिछले साल इसी अवधि तक 5145.5 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी थी।
विज्ञापन


1509 धान की आवक 26,478 मीट्रिक टन के पार
1509 किस्म के धान की आवक 26478.4 मीट्रिक टन पहुंच गई है। शुक्रवार को 695.2 मीट्रिक टन आवक हुई और 657 मीट्रिक टन खरीद दर्ज की गई। कुल खरीद 26359.5 मीट्रिक टन रही। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस किस्म का पूरा खरीदा गया धान उठाया जा चुका है। इसके भाव 2451 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल रहे। पिछले साल इसी तारीख तक 21118.3 मीट्रिक टन आवक हुई थी।

वर्जन-
तौल प्रक्रिया में अनियमितता संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर तौल प्रक्रिया और खरीद से संबंधित शिकायतों की जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर अनियमितता मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों से समन्वय किया जाएगा। - आशा रानी, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।

मतलौडा अनाजमंडी में 1509 धान की बोली लगाते व्यापारी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें