समालखा। जाम से निजात दिलाने के लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खडे़ वाहनों का अभियान चलाकर चालान किया। वहीं पानीपत से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस को क्षमता से अधिक सवारियां भरने पर इंपाउंड कर दिया।
विज्ञापन
प्राइवेट बस चालक ट्रैफिक टीम को कागजात भी नहीं दिखा सका। इस दौरान सवारियों को उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य वाहन साधनों को ढूंढना पड़ा। बस चालक ने सभी सवारियों को उनका किराया वापस दे दिया था। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेश राठी ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे बस चालक सवारियों को उतारते व बैठाते हैं और बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहे थे। इसलिए ये कार्रवाई की गई है, जहां कई ईको वेन के भी चालान किए गए हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।