पानीपत। आईबीएल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय शतंरज प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसके बाद आयु वर्ग अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-17 के विजेताओं की घोषणा की गई।
रविवार की प्रतियोगिता का शुभारंभ आईबीएल पब्लिक स्कूल के उपप्रधान बलराम नंदवानी और प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने किया। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत शतंरज एसोसिएशन के सचिव गौरव एवं सहायक सचिव विकास वर्मा की ओर से किया गया। निर्णायक मंडल में पानीपत शतंरज एसोसिएशन के सहायक सचिव विकास वर्मा और आईबीएल पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षा अध्यापक दिनेश शर्मा रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-10 ( लड़के)
प्रीतम, एशियन स्कूल पानीपत प्रथम
दर्श, सिंगला बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल द्वितीय
हिमांशु, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल तृतीय
अंडर-10 ( लड़कियां)
कनविका गाबा स्मॉल वंडर स्कूल प्रथम
शनाया, स्मॉल वंडर स्कूल द्वितीय
नियंता गोयल दिन मिलेनियम स्कूल तृतीय
अंडर-17 ( लड़के)
आदी अग्रवाल, बाल विकास स्कूल प्रथम
संभव सेतिया पाइट संस्कृति स्कूल द्वितीय
यतिक अग्रवाल, पाइट संस्कृति स्कूल तृतीय
अंडर-17 ( लड़कियां)
प्रिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल प्रथम
रीना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल द्वितीय
राखी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बबैल तृतीय
अंडर-14 ( लड़के)
रिशिक जैन, द मिलेनियन स्कूल प्रथम
आदित्य बघेल, द मिलेनियम स्कूल द्वितीय
आश्रय, द मिलेनियम स्कूल तृतीय
अंडर-14 ( लड़कियां)
स्वाति गोयल, द मिलेनियम स्कूल प्रथम
शुभी कुमार, द मिलेनियन स्कूल द्वितीय
भूवि, द मिलेनियन स्कूल तृतीय