फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 72 किसानों पर दर्ज मुकदमें रद्द करने की तैयारी, जाहिर की खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किसान आंदोलन के दौरान जिले के किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों ने इसका स्वागत किया है। जिले के 72 किसानों के खिलाफ पानीपत में केस दर्ज किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सारे मुकदमे रद्द हो जाएंगे।
विज्ञापन

किसान आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के प्रधान सुधीर जाखड़ की कई बार गिरफ्तारी हुई थी। रेल रोको आंदोलन, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने और उनका विरोध करने पर इसराना में 50 से ज्यादा किसानों पर केस दर्ज किया गया था। किसान आंदोलन खत्म करने के दौरान की गईं पांच मांगों में किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने की बात भी थी। हरियाणा पुलिस ने अब कहा है कि सभी जिलों में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे रद्द करने की प्रतिक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पर शहर के किसानों ने खुशी जाहिर की है।
किसान आंदोलन शुरू होते ही किया था नजरबंद
26 नवंबर 2020 को पंजाब से दिल्ली जाने के लिए पानीपत आने से आधे घंटे पहले भारतीय किसान यूनियन के पूर्व उपप्रधान बिंटू मलिक, संयुक्त किसान मोर्चा के जिला प्रधान जयकरण कादियान, पूर्व प्रधान कुलदीप बलाना को सेक्टर-13,17 एवं अन्य चौकियों में नजरबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

वर्जन:
किसानों की तरफ से किसान आंदोलन खत्म करने के लिए पांच मांगें रखी गई थीं, जिसमें किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द करने की मांग भी थी। जिसकी प्रतिक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार की इस फैसले से हम खुश हैं।
विज्ञापन

- सुधीर जाखड़, जिला प्रधान, भाकियू चढ़ूनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें