फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां तेज स्वच्छता और सुरक्षा पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा दिवस पर थिराना गांव स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान और उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और परिसर की सुंदरता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण को समर्पित ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ करेंगी। कार्यक्रम में परियोजना पर आधारित विशेष प्रदर्शनी के साथ नशामुक्ति प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं और समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश
पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा अनुशासन पर विशेष ध्यान देने को कहा। ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर केंद्र के निदेशक भारत भूषण ने बताया कि केंद्र में कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एडीसी अंकित चौकसे, सीईओ डॉ. किरण, डीडीपीओ राजेश शर्मा और जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें