फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से बिजली संकट, हाई वोल्टेज से उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। न्यू दुर्गा कालोनी में करीब चार दिन से बिजली आपूर्ति की समस्या चल रही है। बीते 24 घंटे में भी मात्र चार घंटे ही बिजली आई और इस दौरान भी वोल्टेज अधिक आने के कारण कई घरों के बिजली उपकरण फुंक गए। कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पूर्व पार्षद रमेश बेनीवाल के नेतृत्व में महिलाएं बिजली कार्यालय पहुंचीं और बिजली निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बिजली निगम ने समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद रमेश बेनीवाल, सारिका सिंह, दीपा सिंह, सुमन यादव, रीना, कस्तूरी यादव, निशा यादव, मेघा आदि ने बताया कि आश्रम फीडर से उनकी कॉलोनी में बिजली आपूर्ति की जा रही है। चार दिन से कॉलोनी में बिजली का संकट है। चार घंटे बिजली आई भी तो बल्ब, ट्यूब, इन्वर्टर और पंखें फुंक गए। इससे उन्हें नुकसान हुआ है। बिन बिजली पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके साथ ही लोगों की दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर दो बार निगम को अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। इससे नाराज महिलाएं मंगलवार को बिजली कार्यालय पहुंचीं। यहां पर उन्होंने निगम के खिलाफ नारेबाजी की। निगम के जेई राजेंद्र ने बताया कि जल्द ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें