दशहरा कमेटी सनौली रोड की एक जनरल बैठक संपन हुई। बैठक में जिले में कोई भूखा न सोये कोई भूखा न रहे की तर्ज पर 17 अप्रैल को प्रदेश का प्रथम अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का उद्घाटन किया जायेगा। बैंक से विधवा, गरीब व असहाय लोगों को नि:शुल्क अनाज एवं वस्त्र प्रदान किये जायेंगे।
रविवार को हुडा सेक्टर-25 स्थित रघुनाथ धाम के सत्संग हाल में दशहरा कमेटी सनौली रोड की जनरल बैठक प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि दशहरा कमेटी द्वारा 17 अप्रैल को गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में हरियाणा प्रदेश का प्रथम ''अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंकÓÓ खोला जायेगा जिसमें दान स्वरूप अनाज और वस्त्र ही स्वीकार किये जायेंगे और जरूरत मंद लोगों को उनका खाता खोलने के पश्चात सप्ताह में एक बार नि:शुल्क अनाज एवं वस्त्र दिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि एक स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है जोकि शहर में गरीब व असहाय लोगों की जांच पड़ताल कर बैंक में उनका खाता खुलवा दिया जायेगा ताकि शहर में न कोई भूखा सोए न ही कोई भूखा रहे। बैंक के उद्घाटन अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक रोहिता रेवड़ी, विधायक महीपाल ढांडा, विधायक रविंद्र मच्छरौली समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक में बैंक संबंधित नियमों को लेकर सभी सदस्यों ने विचार विमर्श किया और पुरूषोत्तम शर्मा, आसानंद जुनेजा, विरेंद्र सोनी, सूरज दुरेजा, वेद बांगा ने अपने विचार व सुझाव रखे। इसके साथ ही प्रधान रमेश माटा ने 17 अप्रैल को बैंक उद्घाटन समारोह के लिए सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेवारियां भी सौंपी। प्रधान रमेश माटा ने नगर की सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं समेत दानवीरों को इस बैंक में खाता खुलवाने की अपील की ताकि अधिक से अधिक असहाय लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर हरबंस लाल अरोड़ा, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, हरभगवान नारंग, महेंद्र पसरीचा, शाम सुंदर बतरा, संदीप दुआ, सौरभ लूथरा, जगदीश तनेजा, चुन्नी लाल चुघ, रामलाल जुनेजा, राजकुमार छाबड़ा, लीला कृष्ण भाटिया , रविंद्र शर्मा, सुनील रामदेव, चिमन सेठी, एसएन चानना उपस्थित थे।