फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2जी इथेनॉल प्लांट शुरू होने से कम होगा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। इथेनॉल प्लांट शुरू होने से प्रदूषण कम होगा और किसानों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। ये बातें अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार पीके दास ने बुधवार को गांव ददलाना के ग्रामीणों से कही। उन्होंने कहा कि किसान धान की कटाई के बाद पराली को आग के हवाले कर देते हैं। इससे वातावरण में बहुत अधिक प्रदूषण फैल जाता है, लेकिन 2जी इथेनॉल प्लांट शुरू होने के बाद धान की पराली आईओसीएल खरीद लेगा। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और प्रदूषण से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान की पराली किस भाव में खरीदी जाएगी, इसका फैसला सरकार और आईओसीएल जल्दी ही कर लेगी। कहा कि रिफाइनरी क्षेत्र के लोगों की पराली को प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा और उसके बाद आसपास के क्षेत्र कोई लोगों की पराली खरीदी जाएगी । अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार अपने पुराने साथी पूर्व सरपंच ददलाना नैनपाल राणा के आवास पर मंगलवार देर शाम उनसे मिलने पहुंचे थे। इससे पहले गांव में पहुंचने पर पीके दास का ग्रामीणों ने स्वागत किया ।
उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन के अधिकारी नहीं सुनते बात
ग्रामीणों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार पीके दास को उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन के अधिकारियों की शिकायत करते हुए कहा कि न तो पाइपलाइन के अधिकारी उनकी कोई बात सुनते और न ही इन्होंने रिफाइनरी क्षेत्र के आसपास के गांव में कोई विकास कार्य करवाएं हैं। इतना ही नहीं पाइपलाइन के अधिकारी तो क्षेत्र के लोगों से मिलना भी पसंद नहीं करते। जिस पर पीके दास ने उनकी समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद-
इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार सारवान, पूर्व सरपंच ददलाना नैनपाल राणा, नरेंद्र राणा, पूर्व निदेशक नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार, पूर्व सरपंच बोहली सज्जन सिंह, पूर्व सरपंच कुताना जोगा सिंह, कंवल सिंह, सोमनाथ अरोडा, राजेंद्र गुप्ता, भगवान दास राणा, खुशी राम शर्मा, रिफाइनरी से मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन महुआ बसु, उपमहाप्रबंधक वीरेंद्र सिंह रावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें