फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 27 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की नीतियों का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह ने कहा कि सरकार अपनी जेबों को भरने के लिए गरीबों की रोजी रोटी छीनने पर तुली है। इसलिए आए दिन फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। देश में महंगाई दोगुनी हो गई है लेकिन सरकार आंकड़ों में महंगाई को घटा बताकर लोगों को गुमराह कर रही है।

शनिवार को लाल बत्ती चौक पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुतला जलाया। कांग्रेसी नेता वीरेंद्र शाह ने कहा कि सरकार द्वारा अप्रैल से बिजली के दामों को बढ़ाकर एक साथ हजारों के बिल लोगों को थमा दिए हैं।
विज्ञापन


महीने में सैकड़ों रुपये जोड़ने वाले उपभोक्ताओं के घरों में हजारों के बिल पहुंचने से उनकी रातों की नींद उड़ गई है। लोग बिल ठीक करवाने के के लिए निगम अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को लाखों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। निगम अपने घाटे की रिकवरी  करने के लिए उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि धान की उचित मूल्य पर खरीद न होने से किसानों को आ रहे घाटे से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी सरकार की नीतियों को भली भांति समझ चुके हैं। इस मौके पर दीपक मलिक, अंशुल कक्कड़, नन्हाराम, सोनू, अभिषेक, आशीष, प्रदीप व विक्की मौजूद रहे।

केंद्र सरकार द्वारा डाक टिकटों से इंदिरा गांधी व राजीव गांधी का फोटो हटाए जाने के विरोध में लाल बत्ती चौक स्थित पोस्ट ऑफिस पर ताला जड़कर विरोध प्रकट किया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंशुल कक्कड़ ने कहा कि सरकार देश में जातिवाद को बढ़ावा देकर अशांति को बढ़ावा दे रही है। जो वे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सैकड़ों की संख्या में लाल बत्ती चौक पर पहुंचे कांग्रेस समर्थकों से जीटी रोड की दोनों तरफ व असंध रोड पर जाम लगा दिया। इससे करीब आधे घंटे तक वाहन जीटी रोड पर रेंगते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें