फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नाकों पर पुलिस गश्त, जाम लगा, लेकिन कर लिया कंट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान महापंचायत का स्थल भरने में जहां चार घंटे लगे, वहीं उसे खाली होने में महज चार मिनट ही लगे। यह पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस पूर्व प्लानिंग की वजह से हुआ। किसान महापंचायत की वजह से शहर में कहीं भी जाम नहीं लगा, क्योंकि शहर के अंदर किसानों ने प्रवेश ही नहीं किया। किसान बाहर से आए और वहीं से लौट भी गए।
विज्ञापन

विभिन्न मार्गों से महापंचायत स्थल तक पहुंचने के लिए पानीपत पुलिस की ओर से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग कामयाब रहे। इससे न किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा और न ही शहर की आम जनता को। शहर में बनाए गए 12 स्पेशल नाकों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही दो-दो किसान स्वयंसेवक भी रहे, जिन्होंने किसानों को सही रास्ता बताते हुए मंच तक पहुंचाया।
गौरतलब है कि पानीपत में रविवार को होने वाली महापंचायत के चलते पानीपत पुलिस ने पहले ही प्लानिंग तैयार कर 12 स्पेशल नाके लगा दिए थे, ताकि यूपी, दिल्ली, पंजाब और जींद की तरफ से आने वाले किसानों की वजह से किसी तरह जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने किसान यूनियन के साथ बैठक कर उनसे स्वयंसेवकों की भी लिस्ट ली थी, ताकि कोई किसान पुलिस की बात न समझे तो स्वयंसेवक उन्हें समझा सकें। महापंचायत में सुबह नौ बजे से एक बजे तक हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा हुए, लेकिन समापन के बाद मात्र चार मिनट में ही पूरा पंडाल खाली हो गया। महापंचायत में पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात रहे, जिससे कोई अराजक तत्व व्यवधान न डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें